[PDF] Surah Qadr in Hindi | सूरह अल-कद्र पढ़ने के फायदे | Surah Al-Qadr

Surah Qadr in Hindi मक्की सूरह है और इसमें 5 आयतें हैं। कुरान में यह सूरह अल-कद्र के नाम से 30वें पारा में मौजूद है। यह Surah Al-Qadr 97वीं सूरह है।

आज हम कुरान कि उस सूरत के बारे में बात करेंगे जो आम तौर पर हर किसी मुसलमान को याद होती है और इसको अक्सर नमाज में लोग तिलावत भी करते है।

Surah-Qadr-in-Arabic-Full-Image

इस सूरत कि बहुत फजीलत भी आई है।हम बात कर रहे है आज के टॉपिक Surah Al Qadr in hindi with translation की इसमें surah Qadr के हिंदी तरजुमे और तफसीर के बारे में पढेगे।

Surah Al-Qadr Hindi me Tarjuma Sang


(सूरह अल-कद्र हिंदी में)

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम
अल्लाह के नाम से, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम बाला है।

1. इन्ना अनज़ल नाहु फ़ी लैयलतिल कद्र
बेशक हम ने कुरान को शबे क़द्र में नाजिल फ़रमाया है

2. वमा अदराका मा लैयलतुल कद्र
और आप को मालूम है कि शबे क़द्र क्या है ?

3. लय्लतुल कदरि खैरुम मिन अल्फि शह्र
शबे क़द्र हज़ार महीनों से बेहतर है

4. तनज्जलुल मलाइकातु वररूहु फ़ीहा बिइज़्नि रब्बिहिम मिन कुल्लि अम्र
इस रात में फ़रिश्ते रूहुल अमीन (जिबरईल अलैहिस सलाम) अपने रब के हर काम का हुक्म लेकर उतरते हैं

5. सलामुन हिय हत्ता मत लइल फज्र
ये रात (सारापा) पूरी तरह सलामती है, जो सुबह फज्र होने तक रहती है

Surah Al-Qadr Hindi Image


Surah-Al-Qadr-Hindi-Image



Surah Qadr in Hindi Pdf Download


मेरे प्यारे दीनी भाइयों और बहनों जैसा की आपने ऊपर सूरह अल-कद्र को हिंदी में तर्जुमा के साथ पढ़ा ही होगा। साथ ही साथ आपने Surah Al-Qadr की Hindi Image भी देखी होंगी।

यहाँ हमने Surah Al-Qadr Hindi Pdf उपलब्ध करायी है आप आसानी के साथ सूरह अल-कद्र की पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर सकते है।


Surah Qadr in Arabic with Urdu Tarjuma


بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ‎
شُروع اَللہ کے پاک نام سے جو بڑا مہر بان نہايت رحم والا ہے

إِنَّآ أَنزَلْنَٰهُ فِى لَيْلَةِ ٱلْقَدْرِ
ہم نے اس (قرآن) کو شب قدر میں نازل (کرنا شروع) کیا

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا لَيْلَةُ ٱلْقَدْرِ
اور تمہیں کیا معلوم کہ شب قدر کیا ہے؟

لَيْلَةُ ٱلْقَدْرِ خَيْرٌ مِّنْ أَلْفِ شَهْرٍ
شب قدر ہزار مہینے سے بہتر ہے

تَنَزَّلُ ٱلْمَلَٰٓئِكَةُ وَٱلرُّوحُ فِيهَا بِإِذْنِ رَبِّهِم مِّن كُلِّ أَمْرٍ
اس میں روح (الامین) اور فرشتے ہر کام کے (انتظام کے) لیے اپنے پروردگار کے حکم سے اترتے ہیں

سَلَٰمٌ هِىَ حَتَّىٰ مَطْلَعِ ٱلْفَجْرِ
یہ (رات) طلوع صبح تک (امان اور) سلامتی ہے

Surah Qadr in Arabic Image


Surah-Qadr-in-Arabic-Full-Image



Surah Qadr in Arabic Pdf Download


मेरे प्यारे दीनी भाइयों और बहनों जैसा की आपने ऊपर सूरह अल-कद्र को अरबी में तर्जुमा के साथ पढ़ा ही होगा। साथ ही साथ आपने Surah Qadr की Arabic Image भी देखी होंगी।

यहाँ हमने Surah Al Qadr Arabi Pdf उपलब्ध करायी है आप आसानी के साथ सूरह अल-कद्र की पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर सकते है।


Surah Al-Qariah Mp3 or Audio File Download


मेरे प्यारे भाइयों और बहनों जैसा की आपने इस पोस्ट में सूरह अल-कद्र को सभी भाषाओं में टेक्स्ट और इमेजेज के जरिये पढ़ा ही होगा।

लेकिन अगर आप सूरह सुनना पसंद करते है, जिससे आपने दिल और दिमाग को आराम मिलता है।

उसके लिये हमने नीचे सूरह अल-कद्र की Mp3 फाइल डाउनलोड करने का लिंक दिया है। यहाँ से आप आसानी के साथ Surah Qadr Ki Mp3 को डाउनलोड कर सकते हो।


Surah Qadr ki Tafseer (सूरह क़द्र की तफ़्सीर)


Surah Qadr में अल्लाह ने रमजान की एक खास रात के बारे में जिक्र किया है रमजान की रातों में एक रात शबे कद्र की है यह बहुत ही बरकत और भलाई वाली रात है इस रात में कुरान ए मजीद नाजिल हुआ।

Shabe Qadr kya hai?


शबे क़द्र रमज़ान शरीफ़ की आख़िरी अशरे की ताक़ (सम) रातों में से किसी एक रात में होती है यानी 21, 23, 25, 27, या 29 वीं रात में।

पूरा क़ुरान करीम लौहे महफ़ूज़ में इसी रात में उतारा गया, फिर हज़रत जिब्राइल अलैहिस्सलाम उसे थोड़ा थोड़ा करके 23 साल तक हज़रत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर वही की शक्ल में नाजिल करते रहे और दूसरा मतलब ये भी है कि क़ुराने करीम सब से पहले शबे क़द्र में नाज़िल होना शुरू हुआ।

Surah Al-Qadr Ke Fayde Hindi Me


दोस्तों जैसा कि आप सभी ने सूरह कद्र को हिंदी और अरबी में ऊपर पढ़ा ही होगा, यहाँ हमने सूरह कद्र से जुड़े कुछ फ़ाज़िल और इसके फायदे बताये हैं, इनको जरूर पढ़ें।

मुजाहिद का अजर:
जो कोई ऊँची आवाज़ में सूरह क़द्र का पाठ करता है, उसे उस मुसलमान का अजर मिल जाता है जो अल्लाह और उसके पैगंबर हज़रत मुहम्मद (S.A.W) के लिए अल्लाह के रास्ते में लड़ता है।

एक शहीद का अज्र:
जो कोई इस सूरह की तिलावत अच्छी आवाज़ के साथ करता है, इंशा अल्लाह उसे शहीद का अजर मिल जाएगा।

गुनाहों से खलाशी:
यदि कोई व्यक्ति दिन में 10 बार सूरह ए-क़द्र की तिलावत करता है, इंशा अल्लाह तो उसके 1000 गुनाह माफ़ हो जाएंगे।


Tags:- Surah Qadr in Hindi | सूरह अल-कद्र पढ़ने के फायदे | Surah Al-Qadr | Full Quran | Kuran Hindi Me | Surah Kuran | Kuran ki Tilawat | All Surah
NEXT ARTICLE
PREVIOUS ARTICLE
NEXT ARTICLE
PREVIOUS ARTICLE